मनोरंजन

Mumbai : जान्हवी-राजकुमार की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने 3 दिन में कमाए इतने

Mohammed Raziq
3 Jun 2024 3:16 PM IST
Mumbai : जान्हवी-राजकुमार की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने 3 दिन में कमाए इतने
x
Mumbai मुंबई : शरन शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे समीक्षकों की तारीफ मिलने के साथ दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पोंस मिला। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव Raj Kumar Raoअपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में सफल रहे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक रविवार (2 जून) को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। है। फिल्म ने पहले दिन 6.75 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म 4.60 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही।
फिल्म में कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और राजेश शर्मा भी हैं। बता दें कि जान्हवी और राजकुमार इससे पहले फिल्म 'रूही' में साथ काम कर चुके हैं। राजकुमार की एक और फिल्म 'श्रीकांत' इस समय थिएटर्स में लगी हुई है। यह श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म ने 24वें दिन रविवार को 1.03 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 44.2 करोड़ रुपए हो गई है।
Next Story