मनोरंजन
Mumbai : लेखा वॉशिंगटन के साथ लिव-इन को लेकर बोले इमरान खान
Mohammed Raziq
7 Jun 2024 5:24 PM IST

x
Mumbai मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान पिछले कुछ दिनों से ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ तो उनकी बॉलीवुड में वापसी की चर्चाएं हैं और दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ से भी लगातार खबरें निकल रही हैं। इमरान अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इमरान का साल 2019 में अवंतिका मलिक से तलाक हो गया था। इसके बाद इमरान एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन को डेट करने लगे। इमरान ने कुछ समय पहले रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।
अब इमरान ने लेखा के साथ लिव-इन में रहने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इमरान ने यूट्यूबर रौनक रजनी के साथ बातचीत में कहा कि मैं अवंतिका से अलग होने के बाद 5 साल तक अकेला रहा हूं, लेकिन अब नई शुरुआत करने जा रहा हूं। मैं अभी लेखा को डेट कर रहा हूं। मैं जल्द ही एक नए अपार्टमेंट में मूव करने वाला हूं। मैं पिछले पांच साल तक अकेला रहा हूं। हम एक-दूसरे के साथ नए अपार्टमेंट में मूव करने के प्रोसेस में हैं।
लेखा ने ही लिव-इन में रहने की बात उठाई और फिर मैंने भी हामी भर दी। कोरोनाकाल के दौरान ही हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। बता दें कि अवंतिका से इमरान को एक बेटी भी है। 'जाने तू या जाने ना', 'लक', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'कट्टी बट्टी' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले इमरान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वे पिछले साल से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। माना जा रहा है कि इमरान जल्द ही किसी न किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।
TagsMumbai : लेखावॉशिंगटनलिव-इनलेकर बोले इमरान खानMumbai: Imran Khan spoke about LekhaWashingtonlive-inजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





