
x
Mumbai मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान को लेकर फैंस में काफी क्रेज रहता है। वे इंटरव्यू और किसी शो में पुराने किस्से बताते हैं, जिन्हें जान फैंस रोमांचित हो जाते हैं। अब सलीम ने बेटे अरबाज खान के इनविंसिबल टॉक शो में अपनी दोनों इंटर-कास्ट शादियों पर खुलकर बात की। सलीम की पहली शादी सलमा (सुशीला चरक) और दूसरी एक्ट्रेस हेलेन से हुई है।
सलीम ने बताया कि हमारे कोर्टशिप पीरियड से पहले, मैंने सलमा से कहा कि मैं तुम्हारे माता-पिता से मिलना चाहता हूं क्योंकि छिपना और मिलना गलत बात है। इसलिए जब मैं उनके घर गया, तो मुझे लगा कि भारत के सभी महाराष्ट्रीयन वहां थे, मैं इतने सारे लोगों को देखकर बहुत घबरा गया। सलमा के पिता ने मेरी तारीफ करते हुए मुझे अच्छा लड़का बताया लेकिन उनके लिए दोनों का अलग धर्म बड़ा मुद्दा था।
तब मैंने कहा कि उनकी बेटी और मेरे बीच 1760 दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन धर्म को लेकर दिक्कत कभी नहीं होगी। हालांकि पिता ने अगले 10 साल तक कोई रिश्ता भी नहीं रखा। जब सोहेल पैदा हुए उस दौरान सलमा के पिता मिलने आए और सब को देखकर वापस चले गए। सलीम की जिंदगी में एक और टर्निंग पॉइंट आया जब उन्हें हेलेन से प्यार हुआ। सलीम ने कहा कि सबसे पहले सलमा ने ही हेलेन को स्वीकार किया था। उस समय दोनों को बराबर की वैल्यू देना बेहद मुश्किल था।
TagsMumbaiइधर-सलीमखानदोनों शादियोंhere-Salim Khanboth the marriagesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





