मनोरंजन

Mumbai Flood: ऋतिक रोशन ने जब डूबने से बचाई थी एक लड़की की जान

Rounak Dey
28 July 2022 11:35 AM IST
Mumbai Flood: ऋतिक रोशन ने जब डूबने से बचाई थी एक लड़की की जान
x
अब फैंस उनको एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में बिजी चल रहे हैं। एक्टर के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है, यही वजह है कि वो आज एक बड़े स्टार है। वहीं आज हम आपको उनके बारें में बात बताएंगे जिनसे लोग अभी तक अनजान थे। ऋतिक रोशन असल जिंदगी में भी हीरो है जिसका उदाहरण ये वाक्या है।


17 साल पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई में सबसे बाढ़ आई थी और इस आपदा में ऋतिक रोशन हीरो बनकर उभरे और एक लड़की को डूबने से बचाया था। दरअसल हुआ ये था कि, ऋतिक ने जब अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर लड़की को पानी में डुबते हुए देखा तो वो तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में गए और उन्हें बाहर निकालकर जान बचाई। इतना ही नहीं एक्टर लड़की को खुद हॉस्टल तक भी छोड़कर आए थे।



ट्विटर के एक यूजर ने एक एक्सपीरियंस को शेयर किया जिनका नाम निशांत कौशिक है। उन्होंने उस दिन की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, किस तरह से ऑनस्क्रीन सुपर हीरो ऋतिक रोशन ने अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' के बाहर आकर एक लड़की की जान बचाई थी। आपको बता दें, ये कोई फिल्म का सीन नहीं था बल्कि असल में ऐसा हुआ था। ऋतिक रोशन हमेशा ही अपनी एक्टिंग और जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं जिसकी सच्चाई ये वाक्या है।

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'वॉर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी थे। अब वो 'फाइटर' फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। बता दें कि यह साउथ फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है। वहीं अब फैंस उनको एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story