मनोरंजन

Mumbai : पति मां और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर दिखीं दीपिका

SANTOSI TANDI
4 Jun 2024 9:38 AM GMT
Mumbai : पति मां और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर दिखीं दीपिका
x
Mumbai मुंबई : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी private livesको लेकर लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका फिलहाल अपने काम से ब्रेक लेकर प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। पिछले एक हफ्ते में दीपिका को 3 बार मुंबई के अलग-अलग रेस्टोरेंट में परिवारवालों के साथ स्पॉट किया गया।
सोमवार (3 जून) रात दीपिका एक्टर पति रणवीर सिंह और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं। इस दौरान दीपिका की मां उजाला पादुकोण भी साथ थीं। दोनों परिवारों ने साथ में डिनर किया और बाद में अपनी-अपनी गाड़ियों से घर के लिए निकल गए। इस दौरान दीपिका ने स्टाइलिश चेक कुर्ता कैरी किया हुआ था। इस लुक को दीपिका ने कोल्हापुरी चप्पल और चश्मे से पूरा किया। रणवीर बढ़ी हुई दाढ़ी और शर्ट पहने, ब्लू कैप लगाए हुए दिखे।
रणवीर ने हमेशा की जैसे दीपिका का काफी ख्याल रखा। उन्होंने दीपिका को गाड़ी में बैठाया और अपनी दूसरी लक्जरी कार को चलाकर घर लौट गए। पिछले दिनों 20 मई को मुंबई में वोटिंग के दौरान भी रणवीर, दीपिका का पूरा ध्यान रखते दिखे थे। हालांकि हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में दीपिका को छोड़ रणवीर के अकेले ही इटली जाने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया था। बता दें दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों कुछ सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वे एक बार फिर से ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे।
Next Story