मनोरंजन

Mumbai : ‘कल्कि 2898 एडी’ से सामने आया अमिताभ का नया लुक

Mohammed Raziq
8 Jun 2024 3:36 PM IST
Mumbai : ‘कल्कि 2898 एडी’ से सामने आया अमिताभ का नया लुक
x
Mumbai मुंबई : साउथ इंडियन स्टार ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस जल्द ही बड़े पर्दे पर इसका लुत्फ उठा पाएंगे। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे सितारे भी हैं। इसके डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। आज शुक्रवार (7 जून) को फिल्म से अमिताभ का लेटेस्ट लुक शेयर किया गया है।

पोस्टर में अमिताभ अपने अस्त्र को पकड़े हुए और माथे पर एक दिव्यमणि पहने हुए युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। वे युद्ध के मैदान के बीच में खड़े हैं और उनके पीछे एक आदमकद वाहन है, जिसके साथ कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए हैं। अमिताभ का रोल ‘अश्वत्थामा’ का है। ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में बिग बी को कुछ शक्तियां दी गई हैं, जो प्रभास के किरदार ‘भैरव’ की मदद करता नजर आएगा।
यह पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। साइंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म का मचअवेटेड ट्रेलर 10 जून को रिलीज होगा
Next Story