मनोरंजन

mubai : वेदांग को खुशी से मिली ऐसी बर्थडे विश

Mohammed Raziq
3 Jun 2024 2:39 PM IST
mubai : वेदांग को खुशी से मिली ऐसी बर्थडे विश
x
mubai मुंबई : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी फिल्मी दुनिया में एंट्री मार चुकी हैं। खुशी की पहली फिल्म द आर्चीज थी। डायरेक्टर जोया अख्तर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें खुशी के साथ एक्टर वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। तब से खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज रविवार (2 जून) को वेदांग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इस मौके पर खुशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेदांग Vedang on Insta Storyकी एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इसमें वेदांग अपने फर बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। खुशी ने वेदांग को एक नोट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोटो पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे वेदांग।" अभी तक खुशी और वेदांग ने उनमें चल रही प्यार की अफवाहों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी है।
चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खुशी से इस बारे में पूछा गया था। करण ने उनसे पूछा कि क्या वे डेट कर रहे हैं तो खुशी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है, हम बस अच्छे दोस्त हैं। आपको 'ओम शांति ओम' का वह सीन याद है, जहां वे कहते हैं कि 'ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे' यह बिल्कुल वैसा ही है।
Next Story