मनोरंजन

MS Dhoni की एक्स-गर्लफ्रेंड Raai Laxmi इस दिन करने जा रही सगाई, ब्रेकअप पर भी तोड़ी चुप्पी

Rounak Dey
8 April 2021 4:42 PM IST
MS Dhoni की एक्स-गर्लफ्रेंड Raai Laxmi इस दिन करने जा रही सगाई, ब्रेकअप पर भी तोड़ी चुप्पी
x
इसका असली कारण किसी को नहीं पता है लेकिन राय लक्ष्मी ने ब्रेकअप के सालों बाद इस रिश्ते को अपनी गलती बताया था।

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) इन दिनों इंटरनेट पर छायी हुई हैं। राय लक्ष्मी ने अपनी सगाई का ऐलान करके इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। राय लक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया है कि वो जल्द ही अपने पार्टनर के साथ जन्मों-जन्मों के बंधन में बंधने वाली हैं। राय लक्ष्मी ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात का ऐलान किया है। राय लक्ष्मी के इस स्टेटमेंट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

राय लक्ष्मी ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है, 'पिछले काफी समय से लोग मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, इसलिए मैं इसका जवाब दे रही हूं। पहली बात तो यह कि मैं अपना रिश्ता किसी से छुपा नहीं रही हूं। मुझे लगता है कि इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है ? इसके साथ-साथ मैं प्राइवेसी चाहती हूं। जी हां, हम लोगों ने कुछ करीबी दोस्तों को न्योता भेजा है। मैं 27 अप्रैल 2021 के दिन सगाई कर रही हूं। यह सब अचानक हो रहा है लेकिन मेरा परिवार खुश है। मैं भी उस इंसान की होने के लिए तैयार हूं, जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी गुजारनी है।'

महेन्द्र सिंह धोनी के साथ रह चुका है गहरा रिश्ता:



महेन्द्र सिंह धोनी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब राय लक्ष्मी के साथ उनका नाम जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि महेन्द्र सिंह धोनी दिल-ओ-जान से राय लक्ष्मी से प्यार करते थे। इन दोनों के रिश्ते ने मीडिया में काफी दिनों तक खलबली मचाई थी। धोनी और राय लक्ष्मी का रिश्ता क्यों खत्म हुआ इसका असली कारण किसी को नहीं पता है लेकिन राय लक्ष्मी ने ब्रेकअप के सालों बाद इस रिश्ते को अपनी गलती बताया था।


Next Story