मनोरंजन

MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिकिनी में यूं दिए पोज, लेटेस्ट फोटोज ने फैन्स को किया दीवाना

Gulabi
27 Sept 2021 11:24 AM IST
MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिकिनी में यूं दिए पोज, लेटेस्ट फोटोज ने फैन्स को किया दीवाना
x
MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड का बिकिनी फोटो

राय लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो फोटो शेयर की है. उसमें वो ऑरेंज और ब्लैक कलर की बिकिनी (Raai Laxmi Bikini look) में नजर आ रही हैं और छत पर उपलब्ध पूल में वो चेयर लगाए उस पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं. राय लक्ष्मी की फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं. उनकी तस्वीरों को 43 हजार और 29 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें कि उन्होंने दो पोस्ट में फोटोज शेयर की है.


राय लक्ष्मी ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा, 'सेम सेम है मगर कुछ अलग है.' उनकी फोटो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. बहरहाल, पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो (Music Video) में काम करने के अलावा राय लक्ष्मी ने साउथ सिनेमा (South Cinema) में भी काम किया है. उन्हें 'कंचना 3' (Kanchana 3) से पॉपुलैरिटी मिली है.

एक्ट्रेस ने साउथ में अपने करियर (Raai Laxmi Career) की शुरुआत 2005 में तमिल फिल्म 'Karka Kasadara' से की थी. लक्ष्मी ने चिरंजीवी (Chiranjeevi), मोहनलाल (Mohanlal), ममूटी (Mammootty) जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'जूली-2' (Julie 2) में भी काम किया है.

इसके अलावा वो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही हैं. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था.
Next Story