मनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया जिम वर्कआउट का वीडियो, एक्ट्रेस फुर्तीला अंदाज देख फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Rounak Dey
9 Jun 2022 10:38 AM IST
मृणाल ठाकुर ने शेयर किया जिम वर्कआउट का वीडियो, एक्ट्रेस फुर्तीला अंदाज देख फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
x
इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में उन्होंने शाहिद की पत्नी का किरदार निभाया था।

मृणाल ठाकुर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें कई दफा वर्कआउट करते देखा गया है। इसी बीच मृणाल ने अपने जिम वर्कआउट का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हार्डकोर वर्कआउट करती दिख रही हैं।

मृणाल ठाकुर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- काउंटडाउन बिगेन्स।


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पूरे जोश के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि मृणाल अपनी किसी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
काम की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आखिरी बार शाहिद कपूर स्टारर जर्सी में देखा गया था। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में उन्होंने शाहिद की पत्नी का किरदार निभाया था।


Next Story