मनोरंजन

ट्रोलर को मृणाल ठाकुर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पढ़ें पूरी खबर

Rani Sahu
26 Feb 2022 8:55 PM IST
ट्रोलर को मृणाल ठाकुर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पढ़ें पूरी खबर
x
सुपर 30 फिल्म में नजर आ चुकी एक्ट्रेस में मृणाल ठाकुर ने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है

Mrunal Thakur on Trolling: सुपर 30 फिल्म में नजर आ चुकी एक्ट्रेस में मृणाल ठाकुर ने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया हैl दरअसल एक ट्रोलर ने उनके साथ बदतमीजी की थीl अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी हैl मृणाल ठाकुर के वीडियो को पर 'मटका' लिखने वाले को उन्होंने ट्रोल किया हैl मृणाल ठाकुर ने एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्हें जिम में कसरत करते हुए देखा जा सकता हैl उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहन रखी हैl इसके अलावा बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर जिम में कसरत करती नजर आ रही हैंl

मृणाल ठाकुर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'यह एक सामान्य दिन थाl' इसके साथ उन्होंने रोने वाली इमोजी शेयर की थीl वहीं उन्होंने वीडियो कई लोगों को टैग भी किया थाl मृणाल ठाकुर के वीडियो पर कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी कमेंट की हैl वहीं एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने लिखा, 'यह देखकर बहुत अच्छा लगाl' इसपर मृणाल ने प्रतिक्रिया दी है, 'अगली बार आप मेरे साथ करिएगाl' महिमा मकवाना ने काले दिल और आग की इमोजी शेयर की हैl तमन्ना भाटिया ने इमोजी शेयर की हैl सिद्धांत कपूर ने लिखा, 'मां कसम फ्यूचर हसबैंड की वॉट है'
मृणाल ठाकुर के वीडियो पर एक ट्रोलर ने लिखा, 'बैक मटका की तरह हैl' इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी कमेंट की हैl इसपर मृणाल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'थैंक्यू भैया जीl' मृणाल ठाकुर फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता हैl
मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर थर्टी में नजर आई थीl इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। मृणाल ठाकुर ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl वह कई शो में भी नजर आ चुकी हैl


Next Story