मनोरंजन

सांसद नुसरत जहां ने शेयर की बेबी बंप की नई तस्वीर, देखें फोटो

jantaserishta.com
26 Jun 2021 10:37 PM IST
सांसद नुसरत जहां ने शेयर की बेबी बंप की नई तस्वीर, देखें फोटो
x

क्या आपने इंस्टाग्राम पर बंगाली एक्‍ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की लेटेस्ट पोस्ट देखी हैं? यदि आपने नहीं देखा है तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक सेट शेयर किया है, जिसमें वे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. तृणमूल कांग्रेस की सांसद और एक्ट्रेस पहली बार गर्भवती हैं. नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे मिकी माउस को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं. नुसरत ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'चलो पक्षी के खोए हुए घर का मार्गदर्शन करें.'

नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को बिजनेसमैन निखिल जैन (Nikhil Jain) से शादी की थी. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से नुसरत अपने ब्रेक-अप और कथित लिंक-अप अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं. नुसरत ने इस अफवाहों को लेकर इस महीने की शुरुआत में एक बयान देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था. बयान में उन्होंने खुलासा था किया कि पति निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनका सामान, जैसे पारिवारिक आभूषण और अन्य संपत्ति, 'अवैध रूप से वापस ले ली गई है.' उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी जानकारी के बिना उनके विभिन्न बैंक खातों में रखे उनके 'धन का दुरुपयोग' किया गया.

निखिल के साथ उनके रिश्तों में खटास की खबरों के साथ-साथ एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. दोस्तों के साथ नुसरत जहां की एक वायरल तस्वीर ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. फोटो में एक्ट्रेस को व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. नुसरत जहां एक लोकप्रिय बंगाली एक्ट्रेस हैं. उन्होंने असुर, एसओएस कोलकाता, क्रिसक्रॉस, बोलो दुग्गा मैकी, हरिपदा बंदवाला और सहित कई बंगाली फिल्मों में काम किया है. नुसरत ने जून 2019 में लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story