मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन वाली मूवीज, लिस्ट में शामिल हैं ये बोल्ड मूवीज

Rounak Dey
30 Nov 2022 3:23 AM GMT
विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन वाली मूवीज, लिस्ट में शामिल हैं ये बोल्ड मूवीज
x
आइए जानते हैं कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से किन-किन मूवीज का डायरेक्शन किया है। यहां पर देखें लिस्ट...
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 के मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। काफी कम बजट वाली इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, इजरायली फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने इस फिल्म को लेकर कहा है कि ये प्रोपेगेंडा बेस्ड है। आइए जानते हैं कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से किन-किन मूवीज का डायरेक्शन किया है। यहां पर देखें लिस्ट...
चॉकलेट
विवेक अग्निहोत्री ने साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' बनाई थी। ये उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। फिल्म 'चॉकलेट' में अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, इरफान खान, इमरान हाशमी, अरशद वारसी, तनुश्री दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे।
धन धना धन गोल
फिल्म 'धन धना धन गोल' साल 2009 में रिलीज हुई थी। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु और अरशद वारसी दिखाई दिए थे। फिल्म 'धन धना धन गोल' का गाना 'बिल्लो रानी' काफी मशहूर हुआ था।
हेट स्टोरी
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'हेट स्टोरी' साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'हेट स्टोरी' में निखिल द्विवेदी, गुलशन देवैया और पाउली दाम नजर आए थे। इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिखाए गए थे।
जिद
फिल्म 'जिद' का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करणवीर शर्मा, मनारा चोपड़ा और श्रद्धा दास दिखाई दिए थे। फिल्म 'जिद' में काफी ज्यादा बोल्ड सीन थे।
बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' साल 2016 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा थी। फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' में अरुणोदय सिंह, अनुपम खेर, माही गिल और पल्लवी जोशी नजर आए थे।

Next Story