मनोरंजन

मां का निधन: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने छोड़ा साथ

jantaserishta.com
8 Dec 2022 1:54 PM IST
मां का निधन: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने छोड़ा साथ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर की मां गीता देवी का निधन हो गया है. मनोज बाजपेयी की मां लंबे समय से बीमार थीं. आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.
मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी की उम्र 80 साल थी. बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. वो बीमार थीं और अस्ताल में ही उनका निधन हो गया. मनोज बाजपेयी अपनी मां के निधन से टूट गए हैं. उनका पूरा परिवार सदमे में है. फैंस उन्हें हिम्मत और हौंसला रखने की सलाह दे रहे हैं.
मनोज बाजपेयी के मां के निधन के बारे में जानकारी अशोक पंडित ने दी. उन्होंने एक ट्वीट करके बताया कि मनोज बाजपेयी की मां अब नहीं रहीं. अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा- मनोज बाजयेपी आपकी मां के निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी संवेदनाएं. ओम शांति!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story