मनोरंजन
मौनी रॉय का थाई स्लिट गाउन में दिखा रॉयल लुक, देखें लेटेस्ट तस्वीर
Rounak Dey
16 Sep 2022 5:52 AM GMT

x
यही वजह है कि वो आज अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनका किलर अंदाज देखने को मिल रहा है। इन फोटोज में वो कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वरीरों में उनका शानदार लाइफस्टाइल भी देखने को मिल रहा है जिसे देख फैंस की नींदें उड़ गई।
मौनी राय इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और वो लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं। इन फोटोज में उन्होंने थाई स्लिट गाउन ड्रेस पहनी हुई है जिसे देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं।
फोटो में आप देख सकते हैं कि, मौनी ने अपने बालों को खुला रखा हैं और उन्होंने गॉगल्स लगा रखे हैं साथ ही लाइट मेकअप किया है। एक्ट्रेस का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फोटो को देखकर फैंस मदहोश नजर आ रहे हैं। मौनी के लाइफस्टाइल को देखकर फैंस के पसीने छूट रहे है।
इस फोटो में मौनी का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। वोऑउटडोर काउच पर लेटी हुई हैं और कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। मौनी ने कैप्शन में लिखा कि, 'आज का बेहतरीन दिन और हैप्पी-हैप्पी।'
मौनी राय ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया था और अब उनकी ये तस्वीरें छा रहे हैं। आपको बता दें, मौनी की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं और उनका हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता हैं। एक्ट्रेस की एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है और यही वजह है कि वो आज अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं।
Next Story