मनोरंजन

मौनी रॉय का दिखा दिलकश अवतार, टीवी की नागिन के लुक पर दिल हार बैठे फैंस

Rounak Dey
12 Dec 2022 11:45 AM IST
मौनी रॉय का दिखा दिलकश अवतार, टीवी की नागिन के लुक पर दिल हार बैठे फैंस
x
आइए नजर डालते हैं टीवी की नागिन की इन फोटोज पर....
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की हर अदा पर उनके लाखों चाहने वाले फिदा हैं। मौनी रॉय की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं इतना ही नहीं पैपराजी भी अक्सर मौनी को अपने कैमरे में कैद कर लेते है। टीवी की नागिन जहां-जहां जाती हैं पैप्स उनके पीछे-पीछे चले आते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा मौनी पैपराजी की फेवरेट बन गई हैं। इस बीच मौनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते हैं टीवी की नागिन की इन फोटोज पर....
कैमरे में कैद हुई मौनी रॉय की खूबसूरती
बीते दिन मौनी रॉय को एक इवेंट में स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनका अंदाज देख वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए। मौनी का लुक वहां मौजूद तमाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था।
मौनी ने साड़ी में लगाया हॉटनेस का तड़का
इस पार्टी में मौनी रॉय साड़ी में नजर आईं। मौनी का ये लुक इंटरनेट पर आते ही छा गया है। टीवी की नागिन का ये देसी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस साड़ी में भी एक्ट्रेस बेहद बोल्ड एंड हॉट लग रही थीं।
मौनी रॉय ने दिए पोज
इस दौरान हुस्न परी मौनी रॉय ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए। उनका हर पोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Next Story