मनोरंजन
Mouni Roy की शादी के बाद पहली Holi, पति सूरज नाम्बियार के छुए पैर, देखें PHOTOS
Rounak Dey
18 March 2022 6:33 AM GMT

x
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी और मौनी की मुलाकात 2019 के आसपास कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी।
पूरा देश धूमधाम से होली मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड ऐक्टर्स की तस्वीरें और विशेज भी सामने आ रही हैं। कई बॉलीवुड सिलेब्स की इस बार शादी के बाद पहली होली है। मौनी रॉय भी इनमें से एक हैं। मौनी ने जनवरी में सूरज नाम्बियार से शादी की थी। यह दोनों की पहली होली है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करके फैन्स को अपनी पहली होली की झलक दिखाई है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं। मौनी और सूरज के हाथों में रंग लगे हैं। हालांकि चेहरों पर रंग नहीं हैं। एक तस्वीर में मौनी सूरज के पैर छूती भी दिखाई दे रही हैं।
मौनी के फोटो पर बंट गए फैन्स
मौनी रॉय मॉडर्न होने के साथ अपने ट्रडिशंस को दिल से फॉलो करती हैं। उन्होंने होली पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक फोटो में मौनी अपने पति के पैर छूती दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर लोगों के अलग-अलग रिऐक्शंस आ रहे हैं। कुछ यूजर्स को उनका ऐसा करना पसंद नहीं आया तो कुछ मौनी रॉय की तारीफ कर रहे हैं। मौनी ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, ईश्वर करे आपकी जिंदगी हमेशा रंगों और खुशियों से भरी रहे। प्यार और खुशियों के साथ हैपी होली।
लिखा, बराबर बनो कमजोर नहीं
मौनी की एक फॉलोअर ने लिखा है, ऐसी तस्वीर भी पोस्ट करना जिसमें आपके पति आपके पैर छू रहे हैं। इस कमेंट का एक और फॉलोअर ने सपोर्ट किया है। वहीं एक और कमेंट हैं आखिरी तस्वीर वाकई भारतीय संस्कृति का खूबसूरत हिस्सा है, क्योंकि यह अपने पति को सम्मान देने का एक तरीका है। एक और कमेंट है, आखिरी में झुक गई हो, बराबर बनो न कि कमजोर।
गोवा में की थी सूरज से शादी
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार वाइट आउटफिट में काफी अच्छे दिख रहे हैं। फैन्स को उनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है। मौनी ने सूरज से 27 जनवरी को गोवा में शादी की थी। सूरज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह बिजनसमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी और मौनी की मुलाकात 2019 के आसपास कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी।
Next Story