मनोरंजन

'ब्रह्मास्त्र' के नए Video में दिखा मौनी रॉय का भयानक लुक, आ गई ट्रेलर की रिलीज डेट!

Neha Dani
31 May 2022 10:07 AM GMT
ब्रह्मास्त्र के नए Video में दिखा मौनी रॉय का भयानक लुक, आ गई ट्रेलर की रिलीज डेट!
x
टीजर वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा- कमाल है। ये फिल्म हमारी कल्पना से परे लग रही है। हिंदू मायथोलॉजी का अलग दृष्टिकोण।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो के रिलीज करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इसी वीडियो में मौनी रॉय और नागार्जुन का लुक भी रिवील कर दिया गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत कई अहम कलाकारों के लुक की अच्छी खासी झलक दे दी गई है।

मौनी रॉय का भयानक लुक हुआ रिवील
वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी कमाल के लग रहे हैं। मौनी रॉय का लुक काफी डरावना रखा गया है जिसके बाद माना जा रहा है कि उनका किरदार निगेटिव हो सकता है। 32 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दिखाया गया है फिर बाकी किरदारों के लुक एक-एक करके रिवील किए गए हैं।
कब रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर?


वीडियो के अंत में रणबीर कपूर की आवाज आती है जो कहते हैं- अब खेल शुरू। फिल्म का ट्रेलर 15 जून को सोशल मीडिया पर और सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन उससे पहले ये जो टीजर वीडियो रिलीज किया गया है उससे एक बात साफ हो जाती है कि मेकर्स ने बहुत हेवी ग्राफिक्स और स्पेशल इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया है।
कैसा है पब्लिक का रिएक्शन?
फिल्म का बजट इतना ज्यादा होने के पीछे एक वजह ये भी है। बात करें पब्लिक के रिएक्शन की तो सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस ट्रेलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा- कमाल है। ये फिल्म हमारी कल्पना से परे लग रही है। हिंदू मायथोलॉजी का अलग दृष्टिकोण।


Next Story