मनोरंजन
मौनी रॉय ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में ढाया कहर, देखें 'नागिन' एक्ट्रेस के हॉट PHOTOS
Rounak Dey
26 July 2021 1:24 PM IST

x
जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली।
टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली मौनी रॉय आज लाखों दिलों की धड़कन बन गईं हैं। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड, ग्लैमरलस अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक बार फिर मौनी रॉय ने अपने गॉर्जियस लुक से इटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। यलो हॉट ड्रेस में मौनी को देख फैन्स का दिल संभाले नहीं संभल रहा।
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद हॉट फोटज शेयर किए हैं। जिसमें वो यलो कलर के डीप नेक और ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रहीं है। मौनी इस रिवीलिंग आउटफिट में कातिलाना पोज दिखाती नजर आ रही हैं।
मौनी ने फोटो के साथ कैफ्शन में फैन्स को एक चैलेंज भी दिया। मौनी ने लिखा-मुझे आठ बजे नाश्ते के लिए बहुत भूख लगती है... मुझे थिएटर पसंद है इसलिए कभी भी लेट नहीं होती...मैंने पूरी तरह जागकर एक किताब पढ़ी, इसीलिए …… फैन्स को इस फिल इन द ब्लैंक को भरना है।
मौनी ने इसके बाद सेम ड्रेस में कुछ और फोटोज पोस्ट कीं। इसमें कुछ भी उनका अंदाज काफी बोल्ड नजर आया।
इससे पहले मौनी रॉय ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मंदिरा बेदी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। मौनी, मंदिरा का हौशला बढ़ाते नजर आई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी मजबूत बच्ची।' मौनी का ये पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। वहीं पिछले साल मौनी की वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है। बता दें कि सीरियल नागीन ने मौनी को काफी पॉपुलर कर दिया था जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली।
Next Story





