मनोरंजन

Mouni Roy ने साड़ी में बरपाया कहर, Photos देख इन कलाकारों का फिसल गया दिल

Neha Dani
1 March 2022 5:12 AM GMT
Mouni Roy ने साड़ी में बरपाया कहर, Photos देख इन कलाकारों का फिसल गया दिल
x
एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। तो चलिए नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-

Mouni Roy Latest Photos Viral: टीवी से बॉलीवुड तक जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें हों या वीडियो, लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। उनकी कुछ फोटोज को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है, जिसमें वह येलो साड़ी पहनकर जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस कदर सबका ध्यान खींच रही हैं कि देखते ही देखते इसपर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। तो चलिए नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-



येलो साड़ी में खूब जचीं Mouni Roy
मौनी रॉय अपनी इन तस्वीरों में येलो साड़ी पहनकर पोज देती नजर आईं। कलर तो उनपर जच ही रहा था, साथ ही एक्ट्रेस का स्टाइल भी देखने लायक था।


सेलिब्रिटीज भी हुए Mouni Roy के स्टाइल के दीवाने
मौनी रॉय की इन तस्वीरों को देख टीवी सेलिब्रिटीज भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने मौनी की तस्वीरों पर लिखा, "ओह माय गॉड", तो वहीं एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया।
फैंस भी हुए Mouni Roy के स्टाइल के कायल
सेलिब्रिटीज से इतर सोशल मीडिया यूजर भई मौनी रॉय के स्टाइल पर फिदा नजर आए। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा, "बहुत खूबसूरत" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "येलो क्वीन...।"
एक्ट्रेस मौनी रॉय डांस रिएलिटी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर' में बतौर जज नजर आएंगी। उनका यह फोटोशूट भी शो से ही जुड़ा है।
शादी के चंद दिनों बाद काम पर लौटीं Mouni Roy
एक्ट्रेस मौनी रॉय बीती 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही वह काम पर लौट गईं। उनके हाथ कई फिल्में तो पहले से ही लगी थीं, साथ ही शादी के बाद उन्हें डांस रिएलिटी शो को जज करने का भी मौका मिला।

'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी Mouni Roy
मौनी रॉय के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।

Next Story