मनोरंजन

मौनी रॉय ने लहंगे पहन दिए किलर एक्सप्रेशंस, इंटरनेट पर छाया VIDEO

Triveni
5 Jun 2021 7:47 AM GMT
मौनी रॉय ने लहंगे पहन दिए किलर एक्सप्रेशंस, इंटरनेट पर छाया VIDEO
x
टेलीविजन की नागिन बन लोगों का दिल चुरा लेने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टेलीविजन की नागिन बन लोगों का दिल चुरा लेने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। मौनी कभी अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल कर देती हैं। तो कभी अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस को फैशन गोल देती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो जारी कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Mouni Roy Official Instagram) पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को La Vie En Rose गाने पर बेहतरीन पोज देते देखा जा रहा है। मौनी के इस वीडियो को महज एक घंटे में 54 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

मौनी रॉय के ओवरऑल अटायर की बात करें तो, उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना हुआ है। इलके साथ ही गोल्डन पर्ल वाली जूलरी कैरी की हुई है। एक्ट्रेस ने आई और लिप्स मेकअप को बोल्ड रखते हुए अपनी अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया है। हमेशा की तरह मौनी के इस वीडियो पर भी फैंस कमेंट कर प्यार बरसाते देखे जा रहे हैं।
मौनी रॉय के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'आपकी अदाएं दिल जीतने वाली हैं।' दूसरे ने लिखा है,'मैम आप हमेशा इतनी खूबसूरत कैसे लग सकती हैं।' इसके साथ ही फैंस ने हार्ट और फायर वाले इमोजी भी ड्रॉप किए हैं। बता दें कि मौनी रॉय पिछले काफी समय से अपनी शादी (Mouni Roy Marriage News) की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो पेस्टल ग्रीन और पिंक कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी नजर आई थीं।


Next Story