मनोरंजन

समंदर किनारे चांदनी का मजा लेते दिखीं Mouni Roy, Photos करेंगी मदहोश

Rani Sahu
20 March 2022 4:38 PM IST
समंदर किनारे चांदनी का मजा लेते दिखीं Mouni Roy, Photos करेंगी मदहोश
x
इन तस्वीरों में मौनी रॉय बहुत सुंदर नजर आ रही हैं

इन तस्वीरों में मौनी रॉय बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. उन्होंने एक डीप बैक वाली ग्रीन शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है.

समंदर किनारे चांदनी का मजा
तस्वीरों में वह समंदर किनारे देर रात बिखरी चांदनी का मजा लेती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में उनके साथ समंदर भी खूबसूरत दिख रहा है.
सूरज से रचाई शादी
मौनी ने 27 जनवरी को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से गोवा के आलीशान हिल्टन रिजॉर्ट में शादी की थी.
हार्ट और फायर इमोजी से भरा कमेंट सेक्शन
मौनी ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, 'भरोसा. जियो. प्रार्थना करो. प्यार करो. डांस करो. हंसो'. उनका कमेंट सेक्शन जल्द ही रेड हार्ट्स और फायर इमोजी से भर गया.
इस फिल्म में आएंगी
काम के मोर्चे पर, मौनी इन दिनों रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे के साथ बच्चों के लिए डांस रियलिटी शो, 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5' को जज कर रही हैं. वह 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी.
Next Story