मनोरंजन

पति संग मौनी रॉय ने ली सदगुरु का आशीर्वाद, लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आई एक्ट्रेस

Rani Sahu
25 Feb 2022 10:00 AM GMT
पति संग मौनी रॉय ने ली सदगुरु का आशीर्वाद, लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आई एक्ट्रेस
x
एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। जनवरी 2022 में मौनी ने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) संग शादी रचाई है। अब मौनी रॉय अपने पति के साथ विश्व भर में प्रसिद्ध सदगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान की तमाम तस्वीरों की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। नीचे डालें एक नजर...

बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सूरज नाम्बियार और सदगुरु (Sadhguru) के साथ ली गई एक तस्वीर को शेयर किया था। इस तस्वीर में कपल सदगुरु के पास बैठा हुआ नजर आ रहा है।
सदगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंची मौनी रॉय ने जमकर तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं। नई तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल और गोल्डन रंग की बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। ज्वेलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ झुमके और कुछ कंगन ही पहना है।
मौनी रॉय का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर काफी नजर आता है। इस तस्वीर में ही देख लीजिए कितने ध्यान से वह सदगुरु की बातों को सुन रही हैं।
इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सदगुरु ने जिंदगी से जुड़ी कई मजेदार बातें भी मौनी रॉय को बताई हैं। तभी तो एक्ट्रेस का चेहरा इतना खिल जो गया है।
मौनी रॉय और सदगुरु की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स लगातार कॉमेंट्स की बरसात कर रहे हैं।
लाल साड़ी में मौनी रॉय की ये तस्वीर तो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। आपको मौनी की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगी? कॉमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।
Next Story