मनोरंजन

ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग लगी मौनी रॉय, एक्ट्रेस की सादगी पर फिदा फैंस

Neha Dani
15 March 2022 4:09 AM GMT
ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग लगी मौनी रॉय, एक्ट्रेस की सादगी पर फिदा फैंस
x
इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस शादी के बाद से लगातार फोटोशूट करवा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

लुक की बात करें तो मौनी लाइट ब्लू फ्रॉक सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, मांग में सिंदूर और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।


एक्ट्रेस व्हाइट फूलों के बीच पोज देती हुई दिखाई दे रही है। मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें मौनी ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को शादी की थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कपल की शादी को 1 महीना पूरा हो गया है।
काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

Next Story