मनोरंजन
मौनी रॉय ने शेयर किया ये हॉट वीडियो, पोस्ट देख अर्जुन बिजलानी भी फिसले
Shubhra Nandy
15 April 2021 9:12 AM IST

x
टीवी की हॉट एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन मोड में नजर आ रही हैं.
टीवी की हॉट एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन मोड में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने आज अपना बेहद बोल्ड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ब्लू रंग की ब्रा पहनी हुईं अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. मौनी इस वीडियो में बेहद सेक्सी लग रही हैं और इंटरनेट पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
मौनी यहां स्विमिंग पूल के पास काला चश्मा लगाई हुईं सेल्फी वीडियो के लिए पोज करती दिख रही हैं. इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसे देखकर उनके 'नागिन' को-एक्टर अर्जुन बिजलानी भी फिसल गए. अर्जुन ने इसपर हार्ट इमोजी पोस्ट करके उनके प्रति अपना प्यार जताया है.
बता दें कि अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की जोड़ी को टीवी शो 'नागिन' में काफी पसंद किया गया था. ये शो भी काफी हिट रहा और अपनी एक्टिंग से इन दोनों ही कलाकारों ने काफी प्रशंसा बटोरी. मौनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज आर वीडियो को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
हाल ही में मौनी मालदीव पहुंची थी जहां से उन्होंने अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों को इंटरनेट पर पोस्ट किया था.
Next Story





