मनोरंजन

कृष्ण जन्माष्टमी पर मौनी रॉय ने गाया अपना पसंदीदा श्लोक, वायरल हुआ वीडियो

Rani Sahu
19 Aug 2022 12:18 PM GMT
कृष्ण जन्माष्टमी पर मौनी रॉय ने गाया अपना पसंदीदा श्लोक, वायरल हुआ वीडियो
x
कृष्ण जन्माष्टमी पर मौनी रॉय ने गाया अपना पसंदीदा श्लोक
मुंबई : हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का उत्सव मनाया जा रहा है। इस पर्व को लोग बड़े उत्साह और जोश के साथ मना रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस (Actress) मौनी रॉय (Mouni Roy) भी कृष्ण जन्मष्टामी के मौके पर अपना और अपनी मम्मी का फेवरेट श्लोक पढ़ती (गाती) नजर आईं है। जिसका वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो में मौनी रॉय ट्रेडिशनल लुक में श्लोक पढ़ती नजर आ रही हैं। वो अपने कानों में बड़े-बड़े इअरिंग पहने भी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने पहले सभी को 'हरे कृष्णा' कहा फिर उन्होंने श्लोक पढ़ना शुरू किया। उनका ये श्लोक उनके प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर रहा हैं। उनके इस वीडियो को सेलेब्स भी लाइक कर रहे हैं। बता दें कि जल्द ही मौनी रॉय अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक निगेटिव रोल में दिखाई देंगी।

Next Story