मनोरंजन

Mouni Roy ने अपनी अदाओं से लूटा फैन्स का दिल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल

Tara Tandi
20 July 2021 12:01 PM GMT
Mouni Roy ने अपनी अदाओं से लूटा फैन्स का दिल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल
x
टीवी की 'नागिन' से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी की 'नागिन' से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में मौनी एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर एक बेहद हॉट वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक रंग के ट्रांसपैरंट टॉप में दिखाई दे रही हैं और वो इस रिवीलिंग आउटफिट में कातिलाना डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

अदाओं से लूटा दिल

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक सेक्सी आउटफिट पहने बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं। इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि ये उनके किसी फोटोशूट के दौरान लिया गया है, जिसकी सिजलिंग तस्वीरें जल्द ही देखने को मिलेंगी। हालांकि, उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसकी एक झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यहां देखें मौनी का ये कातिलाना अंदाज-


फैंस को पसंद आया ये अंदाज

मौनी के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मौनी अपनी अदाओं से आग लगा रही हैं, इस पोस्ट पर मौनी को फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल रही हैं।


Next Story