मनोरंजन

पति सूरज नांबियार संग डिनर डेट पर निकली मौनी रॉय, मिडी में दिए हॉट पोज

Rani Sahu
25 April 2022 11:43 AM GMT
पति सूरज नांबियार संग डिनर डेट पर निकली मौनी रॉय, मिडी में दिए हॉट पोज
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार संग शादी का पवित्र बंधन बांधा था

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार संग शादी का पवित्र बंधन बांधा था। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी सबसे पॉपुलर शादियों में से एक थी, क्योंकि फैशनिस्टा ने अपनी शादी दो रीति-रिवाज से की थी। पहली मलयाली और दूसरी बंगाली स्टाइल में शादी रचाई। इन दोनों ही अंदाज में वो गजब लग रही थीं। शादी के बाद मौनी रॉय पति संग हनीमून पर गई और अब काफी समय बाद अपने पति सूरज नांबियार से मिली हैं, क्योंकि वो काम के सिलसिले में दुबई गए हुए थे और इसी वजह से दोनों को दूर रहना पड़ रहा था।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बीती रात एक्ट्रेस को डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने ब्राउन कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी और ब्लैक शूज कैरी किए हुए थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ओपन हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, सूरज ब्लू पैंट एंड स्काई ब्लू टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। मौनी रॉय ने इस डिनर डेट के दैरान एक तस्वीर भी क्लिक की थी, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपने पति सूरज नांबियार, राकेश बापट और शमिता शेट्टी समेत कई दोस्तों के साथ देखा जा सकता है।
आखिर में बता दें कि मौनी रॉय फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वो जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अहम भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बरहाल, मौनी अब अपने न्यूली मैरिड फेज को अच्छे से जी रही हैं और पति संग बहुत खुश रह रही हैं। मौनी ने शादी से पहले पति संग काफी समय बिताया, उसके बाद शादी की थी।


Next Story