मनोरंजन

मौनी रॉय ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, शेयर की photo

Tara Tandi
6 July 2021 11:50 AM GMT
मौनी रॉय ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, शेयर की photo
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर कर कोरोना वायरस के प्रति फैंस को जागरूक करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो कोविड- 19 वैक्सीन की सेकेंड डोज लगवा रही हैं।

फोटो में अभिनेत्री ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक कलर की बैगी पैंट के साथ मास्क लगाए नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक स्वास्थ्य कर्मी उन्हें वैक्सीन लगा रही हैं।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। अपनी वैक्सीनेशन की वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'पहले वैक्सीन की डोज लो और फिर पोज करो आज मैंने वैक्सीन के दूसरी डोज ली है।' इससे पहले अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। उनसे पहले सोनाक्षी सिन्हा, दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान, फरहान अख्तर, अंकिता लोखंडे, निकिता दत्ता, शुत्रघन सिन्हा, वरुण धवन जैसे कई स्टार वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।
बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर कई टीवी धारावहिकों में अहम किरदार निभाए हैं।


Next Story