मनोरंजन

मौनी रॉय ने लहंगे में करवाया बेहद बोल्ड फोटोशूट, अदाएं देख फैंस हो गए घायल

Neha Dani
17 Jun 2022 10:21 AM GMT
मौनी रॉय ने लहंगे में करवाया बेहद बोल्ड फोटोशूट, अदाएं देख फैंस हो गए घायल
x
एक यूजर ने कमेंट करके लिखा – ब्यूटीफुल वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा – लुकिंग गॉर्जियस। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस मौनी रॉय ( Mouni Roy ) के इंस्टाग्राम पर खूब तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि मौनी रॉय की हर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। मौनी रॉय अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आए दिन मौनी राय अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस को मदहोश कर देती है। अब एक बार फिर से मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगे में देखा गया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।






मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने बोल्ड लहंगा पहना हुआ है। मौनी रॉय ने यहां हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्लौसी मेकअप किया है और पिंक लिपस्टिक लगाई हैं। मौनी ने हेयर स्टाइल में मौनी ने बालों को स्ट्रेट किया है। इन तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
इन तस्वीरों में मौनी ने अलग-अलग पोज दिए हैं। मौनी ने अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए फैंस को घायल कर दिया है। अब फैंस की इन तस्वीरों से नजर नहीं हट रही। कुछ ही घंटों में लाखों लाइक आ चुकी है। वहीं फैंस ने जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा – ब्यूटीफुल वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा – लुकिंग गॉर्जियस। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।



Next Story