मनोरंजन

रेत पर बैठी MOUNI ROY ने करवाया फोटोशूट, अदाओं से लुटे दिल

Triveni
11 April 2021 2:17 AM GMT
रेत पर बैठी MOUNI ROY ने करवाया फोटोशूट, अदाओं से लुटे दिल
x
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आये दिन वो अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैन्स को रिझाती रहती हैं। एक बार फिर मौनी ने अपनी बोल्ड फोटोज से तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने आग लगा दी है। रेत पर बैठी मौनी की हॉट अदाएं (Mouni Roy Latest Photoshoot) फैन्स का दिल चुरा रही हैं।



दरअसल हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो लाइट ब्राउन कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। रेत पर बैठी मौनी का हुस्न किसी के दिल को भी घायल कर सकता है। मौनी अपनी दोस्त के साथ दुबई के डेसर्ट एरिया में पिकनिक मनाने निकली हैं।
मौनी रॉय की अदाओं के लोग दीवाने हैं। जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नज़र आते हैं और मौनी भी उन्हें बिल्कुल निराश नहीं करतीं।
एक्टिंग से भी ज्यादा अगर किसी चीज़ की तारीफ होती है तो वो है मौनी रॉय का स्टाइल।
यूं तो अक्सर ही मौनी रॉय अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस बार भी उनका ग्लैमरस और हॉट अंदाज़ लोगों को खूब भा रहा है।
मौनी अलग -अलग लुक में पोज़ दे रही हैं। खुले बाल और मौनी की आंखों का जादू किसी को भी दीवाना बना सकता है। तस्वीरों में मौनी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। मौनी के फैन्स उनकी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि मौनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी से की थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई शोज में काम किया। लेकिन देवो के देव महादेव और नागिन से वो घर घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो मौनी का एक म्यूजिक वीडियो ''पतली कमरिया'' रिलीज़ हुआ है। इस गाने को तनिष्क बागची और सचेत टंडन ने अपनी आवज़ दी है।
साथ ही तनिष्क ने इस म्यूजिक को कंपोज भी किया है। इसके अलावा मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर , आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।


Next Story