मनोरंजन
मौनी रॉय ने PINK ड्रेस में करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मची खलबली
Shubhra Nandy
21 Feb 2021 10:55 AM IST

x
मौनी रॉय आए दिनों अपने बोल्ड फोटोज से फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मौनी रॉय आए दिनों अपने बोल्ड फोटोज से फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। नागिन एक्ट्रेस मौनी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस अपने फैशन और स्टाइल के लिए काफी जानी जाती हैं। मौनी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी ग्लैमरस फोटो की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों मे वे पिंक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। मौनी अपनी बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंजाद फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों में वे काफी हॉट लग रही हैं। वहीं उनका न्यूड मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वहीं दूसरी फोटो में वे Pet के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप बेहद क्यूट हो वहीं दूसरे ने लिखा-आपका स्टाइल अनोखा है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
इससे पहले एक्ट्रेस की समंदर किनारे की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। इस फोटो में एक्ट्रेस रेड बिकिनी में नजर आ रही हैं। वो समंदर किनारे वे काफी एंजॉय करती दिख रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि मौनी रेत पर लेट के सिज़लिंग पोज दे रही हैं।
बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस की शादी की खबरें खूब चर्चाओं में हैं। माना जा रहा है कि मौनी अब जल्द है सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बता दें कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद वे 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' वेबसीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वे अब आलिया और रणबीर की फिल्म बह्मास्त्र में नजर आएंगी।
Next Story





