मनोरंजन

मौनी रॉय कश्मीर में बर्फ के बीच की मस्ती, ग्रीन फर वाले जैकेट में माइनस डिग्री टेंपरेचर में ली सेल्फी

Rounak Dey
11 Feb 2022 11:03 AM IST
मौनी रॉय कश्मीर में बर्फ के बीच की मस्ती, ग्रीन फर वाले जैकेट में माइनस डिग्री टेंपरेचर में ली सेल्फी
x
फैन्स उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

मौनी रॉय शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ कश्मीर में हनीमून का लुत्फ उठाते हुए अपनी तस्वीरें लगातार शेयर करती दिखाई दे रहीं हैं। बंगाली बाला सोशल मीडिया पर अपने फैन्स कोअपडेट रखने में कोई कलर नहीं छोड़ रहीं है। अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टिल्स में मौनी कश्मीर में बर्फ के बीच मस्ती करती नजर आ रहीं हैं।



इस तस्वीर में मौनी रॉय एक ग्रीन फर वाले जैकेट में माइनस डिग्री टेंपरेचर के बीच मस्ती सेल्फी लेती दिखाई दे रहीं हैं।
इन तस्वीरों में मौनी के चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है, फैन्स उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
अपनी इन शानदार तस्वीरों को साझा करते हुए, मौनी रॉय ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "दुनिया के टॉप पर, सचमुच #सनमून-इंग"।
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।"


Next Story