मनोरंजन

बारिश में मौनी रॉय ने अपनी हसीन अदाओं को किया फ्लॉन्ट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Rounak Dey
2 July 2022 9:15 AM GMT
बारिश में मौनी रॉय ने अपनी हसीन अदाओं को किया फ्लॉन्ट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
x
अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

छोटे पर्दे से बड़ा नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मिडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली मौनी रॉय(Mouni Roy) ने एक बार फिर हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नागिन फेम एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने अलग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।

इन पिक्चर्स में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बारिश का लुत्फ उठा रही हैं।

मौनी रॉय के लुक (Mouni Roy Look) की बात करें तो उन्होंने स्लीव लेस टॉप के साथ स्कर्ट पहना है। बोल्ड आई मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है।


बारिश में भीगते हुए एक्ट्रेस एक से बढ़कर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के इन पिक्चर्स पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।



इसके अलावा मौनी व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। वेवी हेयर स्टाइल में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

न्यूड मेकउप और कैजुअल लुक में मौनी रॉय का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी की दुनिया से निकल कर बॉलीवुड की दुनिया तक का सफर तय किया है। अभी एक बार फिर वो छोटे पर्दे पर डांस शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने इसी साल जनवरी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।


Next Story