मनोरंजन

ब्‍लैक ड्रेस में Mouni Roy ने किया कातिलाना डांस, वीडियो देख रुक जाएंगी आपकी सांसे

Neha Dani
13 Nov 2021 5:00 AM GMT
ब्‍लैक ड्रेस में Mouni Roy ने किया कातिलाना डांस, वीडियो देख रुक जाएंगी आपकी सांसे
x
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक्स को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं। इसी के साथ वह डांस में काफी माहिर हैं। अपने लटको-झटकों से फैंस को दीवाना बनाने का मौका वह हाथ से नहीं जाने देतीं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर उन्होंने किया है।



जी हां, छोटे व बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय(Mouni Roy) ने इंस्‍टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ब्‍लैक ड्रेस में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' के गाने 'अगर तुम साथ हो' पर परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो में मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ उनके डांस पार्टनर और कोरियोग्राफर उत्‍कर्ष नजर आ रहे हैं। मौनी के इस डांस की खूब तारीफ हो रही है।
खुद अदाकारा को भी अपने इस डांस स्टेप्स और सॉन्ग से काफी लगाव है। इससे पहले भी वह एक बार इस वीडियो को शेयर कर चुकी हैं। फिल्हाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले सा वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसपर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस के साथ ही आश्का गोराडिया, स्मृति खन्ना जैसे कई सेलेब्स ने फायर इमोजीस के साथ अपना रिएक्शन दिया है। कहना गलत नहीं होगा कि उनके जबरदस्त डांस मूव्‍स ने माहौल बदल दिया है। मौनी रॉय इससे पहले भी अपने डांस वीडियोज से सुर्ख‍ियां बटोर चुकी हैं।

वह अकसर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।


Next Story