मनोरंजन

लता मंगेशकर के गाने 'पिया तोसे नैना लागे रे' पर Mouni Roy ने किया डांस, छा गई ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो

Rani Sahu
17 Feb 2022 10:50 AM GMT
लता मंगेशकर के गाने पिया तोसे नैना लागे रे पर Mouni Roy ने किया डांस, छा गई ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो
x
साल 2022 शुरू ही हुआ है कि देश ने अपने दो दिग्गज और चहीते कलाकारों को खो दिया है

मुंबई। साल 2022 शुरू ही हुआ है कि देश ने अपने दो दिग्गज और चहीते कलाकारों को खो दिया है। 6 फरवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कहा दिया। इस दुख से अभी तक देश उबरा भी नहीं था कि उसके कुछ ही दिन बाद 15 फरवरी को डिस्को किंग बप्पी लहरी ने अपनी अंतिम सांस ली। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इन दिग्गज कलाकारों को याद कर रहा है और उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पण कर रहा है। इस बीच मौनी रॉय ने लता ताई की याद में उन्हीं के एक सदाबहार गाने पर डांस किया है।

नागिन फेम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लता मंगेशकर के गाने 'पिया तोसे नैना लागे रे' बैठे बैठे क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट के साथ बनाया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं कहूँ मत करो चंदा उस गली का फेरा …'। इसके साथ उन्होंने चांद इमोजी का इस्तेमाल किया और #InRemembrance #borntoolate को भी जोड़ा।
इंस्टाग्राम वर्ल्ड में मौनी का ये वीडियो कुछ ही मिनटों पहले सामने आया है और फैंस का दिल जीतने लगा है। वीडियो पर मौनी के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। लोगों ने कमेंट बॉक्स में जमकर मौनी के एकस्प्रेशन और उनके हाथों के मूवमेंट्स की तारीफ की है। हार्ट और फायर इमोजी के जरिए भी लोगों ने एक्ट्रेस पर प्यार बरसाया है।
बात करें, मौनी के वर्कफ्रंट की तो, आलिया भट्ट रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र में मौनी भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उन्हें अक्षय कुमार और राजकुमार राव के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है। उन्होंने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी की है और अभी अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रही हैं।


Next Story