मनोरंजन

'परियों की शहजादी' बनीं मौनी रॉय, शिमरी गोल्डन ड्रेस में गिराई हुस्न की बिजलियां

Neha Dani
20 Jun 2022 4:01 PM GMT
परियों की शहजादी बनीं मौनी रॉय, शिमरी गोल्डन ड्रेस में गिराई हुस्न की बिजलियां
x
मौनी के लुक परफेक्ट बना रहे है। वहीं इस लुक को थोडा सा ग्लैमरस टच देन के लिए दुपट्टे को डिच किया गया है।

मौनी रॉय अपने लुक्स से हमेशा फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। जितने ग्लैमरस अंदाज मेें वो वेस्टर्न वियर को पहने दिखती हैं। उतना ही स्टाइलिश लुक मौनी का ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखता है। एयरपोर्ट से लेकर कैजुअल आउटिंग में भी मौनी जबरदस्त चिक लुक दिखता है। जिसे देख बस हर किसी की निगाहें उन पर ही थम जाती है। इस बार भी मौनी का लेटेस्ट लुक फैंस को पसंद आ रहा है। जिसमे वो काले रंग के लहंगे में तैयार हैं।


मौनी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो काले रंग के लहंगे में तैयार हैं। मौनी का ये लुक मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए था। जिसके लिए वो पूरी तरह से ट्रेडिशनल अंदाज में रेडी दिख रही हैं। मौनी ने ब्लैक कलर का ए लाइन लहंगा कैरी किया है। जिस पर बारीक गोल्डन एंब्रायडरी का काम है। वहीं इस प्लीट्स वाले लहंगे के साथ पहना ब्लाउज ग्लैमर ऐड करने के लिए काफी दिख रहा है।
दरअसर, घेरदार सिल्क फैब्रिक के स्कर्ट के साथ मौनी ने मैचिंग का लहंगा चुना है। जिसका फैब्रिक नाजुक लैस का है। वहीं इस ब्लाउज पर थ्रेड के जरिए पूरा वर्क किया गया है। फुल स्लीव के साथ इस ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी बोल्ड लग रही है। जबकि स्लीव पर की गई फर की डिटेलिंग इसे हटके लुक दे रही है। बैकलेस डिजाइन के ब्लाउज के साथ मौनी का ये लहंगा काफी खूबसूरत दिख रहा है।
जबकि बात करें मेकअप की तो बोल्ड डार्क मरून शेड की लिपस्टिक मौनी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। साथ ही बीमिंग हाईलाइटर और गोल्डन आईशैडो के साथ मेकअप को पूरा किया गया है। वहीं एक्सेसरीज में माथपट्टी और कानों में भारी भरकम झुमके बेहद आकर्षक लग रहे हैं। जिसके साथ वेवी कर्ली बाल मौनी के लुक परफेक्ट बना रहे है। वहीं इस लुक को थोडा सा ग्लैमरस टच देन के लिए दुपट्टे को डिच किया गया है।

Next Story