मनोरंजन

मौनी रॉय ने दिखाई नशीली अदा, देखें शानदार डांस वीडियो

Rani Sahu
9 March 2022 11:18 PM IST
मौनी रॉय ने दिखाई नशीली अदा, देखें शानदार डांस वीडियो
x
बावरा मन देखने चला एक सपना, और ये सपना कोई और नहीं बल्कि मौनी रॉय देख रही हैं

बावरा मन देखने चला एक सपना, और ये सपना कोई और नहीं बल्कि मौनी रॉय देख रही हैं. अपनी नशीली अदाओं और अपने शानदार डांस मूव्स के साथ मौनी रॉय ने बैकस्टेज से वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उनकी बावरी सांसे, आंखें और करवटें देख फैंस की नींद उड़ गई है. मोनी रॉय के डांस की तो दुनिया दीवानी है ही लेकिन इस वीडियो को देख फैंस के बावरे मन को सुकून मिला है वो बेहद प्यारा है. इस मीठी सी मुस्कान और खूबसूरती की चादर ओढ़े मौनी रॉय फिर एक बार अपने फैंस के दिलों पर हुकूमत करती दिख रही हैं.

इस वीडियो में बात करें मौनी रॉय के लुक की तो स्मोकी आईज और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का गाउन कैरी किया हुआ है, साथ ही साथ हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है. जबसे मौनी रॉय ने इस वीडियो को शेयर किया इस वीडियो पर धड़ाधड़ लाइक और कमेंट की बौछार हो रही है. साथ ही साथ उनके फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं.
इस गाने में मौनी रॉय बावरा मन पर कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं. शादी के बात से मौनी रॉय की पॉपुलैरिटी में खूब इजाफा देखने को मिला है. कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते मौनी रॉय दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी हैं. हाल ही में मौनी रॉय का टाइगर श्रॉफ के साथ पूरी गल बात गाना रिलीज हुआ है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इसके अलावा वो इन दिनों डीआईडी लिटिल मास्टर को जज भी कर रही हैं. मौनी रॉय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस का दिल एक बार फिर धड़का दिया है. मौनी ने वीडियो शेयर करते हुए बैकस्टेज की एक झलक भी दिखाई है.


Next Story