मनोरंजन
कृष्णा अभिषेक के सिर से उठ गया था मां का साया, रोते हुए बोले-'' एक साल पहले उन्हें वीडियो में देखा''
Rounak Dey
22 May 2022 4:37 PM IST

x
कृष्णा अभिषेक तुम एक नगीना हो। लव यू भाई।' पूरा वीडियो आप मेरे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
दुनिया में एक इंसान का अस्तित्व उसकी मां से ही होता है। भगवान ने इस संसार के पालन-पोषण के सारे अधिकार मां को दिए हैं। मां हर रूप में अपने बच्चों को पालती है। मां के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना भी बेमानी हैं। वह जगजननी हैं। वह समस्त कष्ट सहनकर भी अपने शिशु को 9 महीने तक पाल कर रख रहती हैं। अपने व्यक्तिगत स्वार्थ, स्वास्थ्य और असहनीय पीड़ा को भूलकर वह अपनी सन्तान को पाल पोषकर बड़ा करती हैं। हर शख्स अपनी मां के बेहद करीब होता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने कभी मां के प्यार महसूस नहीं किया।
ऐसे ही दर्द से काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक गुजर रहे हैं। कृष्णा अभिषेक ने मां के प्यार को महसूस करना तो दूर उन्होंने तो कभी अपनी मां को देखा तक नहीं है। 'द कपिल शर्मा शो' पर अपने शानदार एक्ट्स के जरिए न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में इस दर्द को शेयर किया।
इस दर्द को बांटते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। दरअसल,कृष्णा अभिषेक मनीष पॉल के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कृष्णा कह रहे हैं-'मेरी मां को गर्भाशय (यूट्रस) का कैंसर था इसलिए मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। मेरा पूरा बचपन लगभग मेरे पिता के साथ ही गुजरा। मैंने अभी हाल ही में एक वीडियो में अपनी मां को देखा। मैंने इसे एक साल पहले देखा था मेरी नानी (गोविंदा की मां) जो एक सिंगर थीं वो भी इस वीडियो में उनके साथ हैं।'
कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा-'ये वीडियो दूरदर्शन के एक शो के लिए बनाया गया था जिसमें वह गाते हुए नजर आई थीं और उनके साथ ही मेरी मां बैठी हुई थीं जो उनके साथ गा रही थीं। ये पहली बार था जब मैंने अपनी मां को लाइव वीडियो में देखा।' ये सारी बातें कहते हुए कृष्णा अभिषेक अपने आंसू नहीं रोक पाए और रोने लगे।
मनीष पॉल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मनीष पॉल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'बहुत कम लोगों को उस इंसान की कहानी पता थी जो इतना ज्यादा हंसाता है। कृष्णा अभिषेक तुम एक नगीना हो। लव यू भाई।' पूरा वीडियो आप मेरे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Next Story





