मनोरंजन

मदर्स डे 2022: पूनम पांडे ने कही यह बात

jantaserishta.com
8 May 2022 11:38 AM IST
मदर्स डे 2022: पूनम पांडे ने कही यह बात
x

नई दिल्ली: सुपर सिजलिंग पूनम पांडे को भले ही उनकी ओवर-द-टॉप बोल्डनेस की वजह से कई बार ट्रोल किया जाता है, लेकिन पूनम अपनी मां की लाडली बेटी हैं. मां संग अपने रिश्ते को पूनम पांडे सबसे ज्यादा स्पेशल मानती हैं. लॉक अप में दर्शकों ने पूनम की उनकी मां संग खास बॉन्डिंग भी देखी.

शो में पूनम की मां को देखकर कई लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि कई लोगों को कहना था कि एक्ट्रेस की फैमिली उनसे ताल्लुक नहीं रखती है. मदर्स डे (Mother's Day 2022) के खास मौके पर पूनम पांडे ने अब अपने एक नए इंटरव्यू में अपनी मां संग अपने रिश्ते की सच्चाई बयां की.
पूनम ने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में कहा- मैं बहुत डरी हुई थी कि मेरी मां शो ( लॉक अप) में नहीं आएंगी, क्योंकि वो मेरी गलतियों की वजह से मुझसे बहुत नाराज थीं. लेकिन वो शो में आईं और उन्होंने मुझे माफ भी किया.
पूनम ने आगे कहा कि वो इस बात को बहुत अच्छी तरह समझती हैं कि पूनम पांडे की मां होना उनकी मां के लिए बहुत मुश्किल है. इस बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा- मैं अपनी जैसी बेटी होने के बारे में इमेजिन भी नहीं कर सकती हूं. मैं कई बार ये सोचती हूं कि अगर मैं उनकी जगह पर होती तो मैं क्या करती. क्या मैं उनकी तरह एक्सेप्ट कर पाती या नहीं. मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे बयां करूं.
पूनम ने कहा कि वो अपनी मां की शुक्रगुजार हैं कि वो उनके साथ खड़ी रहीं और उनकी तमाम गलतियों के बाद भी उनकी मां ने उन्हें एक्सेप्ट किया. पूनम ने कहा कि वो एक मां हैं और मां ऐसी ही होती हैं. सभी लड़कियां आज के खास दिन अपनी मां को हग जरूर करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story