मनोरंजन

Future सासु माँ नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को जन्मदिन पर दी प्यार भरी बधाई

Admin4
15 March 2021 4:31 PM GMT
Future सासु माँ नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को जन्मदिन पर दी प्यार भरी बधाई
x
आलिया भट्ट के बर्थडे पर उनकी होनेवाली सासु मां यानी नीतू कपूर ने उन्हें प्यार भरा विश किया है। आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आलिया भट्ट के बर्थडे पर उनकी होनेवाली सासु मां यानी नीतू कपूर ने उन्हें प्यार भरा विश किया है। आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स और कुछ अपनों ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया है।

आलिया की लाइफ के इस खास दिन पर नीतू कपूर ने उनके लिए विश किया है।नीतू कपूर ने अपनी होनेवाली बहू आलिया भट्ट के लिए प्यार और दुलार दिखाते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। आलिया की इस तस्वीर पर नीतू कपूर ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है।


नीतू कपूर ने आलिया के लिए लिखा है, 'सबसे कूल और सबसे खुश रहने वाली लड़की को हैपी बर्थडे, अपनी पॉजिटिविटी और मजबूती से सबको प्रेरित करती रहो। आलिया, तुम्हें ढेर सारा प्यार।'
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने आलिया को बर्थडे विश किया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू का एक वाक्य लिखते हुए कहा है- लोगों की कला उनके मन का सच्चा आईना होती हैं। इस मामले में मेरी डार्लिंग तुम्हारे पास काफी स्पेशल माइंड है। यह हमेशा बढ़ता रहे। हैपी बर्थडे सनशाइन। तुम्हें बहुत सारा प्यार क्योंकि इसकी कोई संख्या नहीं होती।'
बता दें कि बीती रात आलिया भट्ट के लिए करण जौहर ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में तमाम सितारे मेहमान बनकर पहुंचे, जिनमें मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए। रणबीर कपूर आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी से दूर हैं, क्योंकि इस वक्त वह कोरोना की चपेट में हैं और खुद को सबसे अलग आइसोलेट कर रखा है।


Next Story