मनोरंजन
FIR फेम कविता कौशिक नहीं बनना चाहती मां, बताई ये बड़ी वजह
Rounak Dey
14 Sept 2021 11:56 AM IST

x
कविता बिग बॉस 14 से पहले डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 3' और 'झलक दिखला जा 8' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक वैसे तो इंडस्ट्री के जानीमानी अभिनेत्री हैं, लेकिन बिग बॉस 14 के बाद से कविता थोड़ी ज्यादा चर्चा में रहने लगी हैं। बिग बॉस में फैंस ने कविता का जो रूप देखा वो देखकर हर कोई हैरान रह गया, ख़ुद सलमान खान कविता के बर्ताव को समझ नहीं पाए। बिग बॉस के बाद से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया है। कविता ने बताया कि उन्हें बच्चे की कोई इच्छा नहीं है, वो मां नहीं बनना चाहती हैं। कविता की ये बात थोड़ी चौंकाने वाली हैं, लेकिन एक्ट्रेस के ऐसा चाहने के पीछे वजह क्या है ये भी कविता ने बताया है।
ईटाइम्स से बात करते हुए कविता ने कहा, 'मेरे पास एक बिल्ली है और कुत्ता है और वो मेरा परिवार हैं। इसके बाद देश की बढ़ती हुई आबादी के बीच मुझे अपने घर में बच्चा लाने की कोई इच्छा नहीं है'।
आपको बता दें कि कविता कौशिक बिग बॉस सीज़न 14 में नज़र आई थीं। शो में उनके घरवालों से खूब झगड़े हुए थे, लेकिन सबसे ज्यादा उनका झगड़ा हुआ था बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक और एजाज ख़ान से। एजाज़ से झगड़े के दौरान कविता ने कुछ ऐसी बाते कह दी थीं जिनकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं रुबीना से झगड़े के बाद तो कविता ने शो से ही वॉकआउट कर दिया था। कविता मानती हैं कि बिग बॉस ने उनकी छवि खराब कर दी है उन्होंने इस सो में भाग लेकर गलती कर दी। एक इंटरव्यू के दौरान कविता ने कहा था कि रियलिटी शो ने उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचाया है। कविता बिग बॉस 14 से पहले डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 3' और 'झलक दिखला जा 8' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Next Story





