मनोरंजन

मां बेटी के जलवे: एक्ट्रेस श्वेता और पलक तिवारी बड़े एक्ट्रेसेज को दे रही मात, देखें बेहद स्टनिंग तस्वीरें

jantaserishta.com
29 Aug 2021 4:26 PM IST
मां बेटी के जलवे: एक्ट्रेस श्वेता और पलक तिवारी बड़े एक्ट्रेसेज को दे रही मात, देखें बेहद स्टनिंग तस्वीरें
x

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आज भी अपने हुस्न से नई नवेली एक्ट्रेसेज को मात देती हैं. लेकिन अब उनकी खूबसूरती को टक्कर देने के लिए कोई और नहीं बल्कि उनकी ही बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) इंडस्ट्री में दस्तक दे चुकी हैं. यहां हम कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी डिसाइड नहीं कर पाएंगे की इन मां-बेटी में ज्यादा खूबसूरत कौन है. देखिए तस्वीरें..




मां-बेटी श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) दोनों ही आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती जलवा बिखेरती हैं. बीते दिनों पलक ने इंस्टग्राम पर वापसी की जिसके बाद से ही लोग उनकी तुलना उनकी मां श्वेता से कर रहे हैं. इन तस्वीरों में पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी की परछाईं ही नहीं बल्कि उनकी प्रतिद्वंदी नजर आ रही हैं. पलक की हर तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस बताता है कि वह अपनी मां से हर चीज बारीकी से सीख रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रही हैं. बखूबी वो सभी टास्क पूरे कर रही हैं. वहीं पलक तिवारी (Palak Tiwari) की डेब्यू फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' इसी महीने रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है, जबकि विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है.













jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story