मनोरंजन

मोस्ट अवेटे फिल्म 'अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर' रिलीज हुई, लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर

Rounak Dey
16 Dec 2022 7:21 AM GMT
मोस्ट अवेटे फिल्म अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर रिलीज हुई, लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर
x
अवतार 2 एक बार फिर धमाल मचाने वाली है।
Avatar: The Way of Water Twitter Review: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 का भी जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते की शुरुआत में ही पहले दिन के लिए फिल्म के सभी शो के टिकट बिक चुके थे। बताया जा रहा है कि सभी शोज फुल हैं। जानकारों की माने तो यह फिल्म कमाई के मामले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। वहीं फिल्म रिलीज होने के साथ ही हर जगह ट्रेंड करने लगी है। आइए इस रिपोर्ट हम आपको बताते है कि लोग ट्विटर पर अवतार 2 को लेकर क्या बोल रहे हैं?
फैंस ने अवतार 2 को बताया सुपरहिट
अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। लोगों के मुताबिक इस मूवी में एक से बढ़कर एक सीन्स है, जिसे देख आपका बज हाई हो जाएगा। वहीं ट्विटर पर फैंस इस मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं उनका मानना है कि सभी को ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए। जहां एक यूजर ने लिखा, अपने विजुअल इफेक्ट्स और अलग तरह की कहानी वाली एक शानदार फिल्म है। वहीं दूसरे ने लिखा, यह मूवी फुल पैसा वसूल है। सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन को देखकर ये लगता है कि अवतार 2 एक बार फिर धमाल मचाने वाली है।

Next Story