मनोरंजन

'शाहरुख खान के साथ रेस्टोरेंट में चांदनी रात', विकास खन्ना ने साझा किए अपने खूबसूरत पल

jantaserishta.com
28 July 2025 3:40 PM IST
शाहरुख खान के साथ रेस्टोरेंट में चांदनी रात, विकास खन्ना ने साझा किए अपने खूबसूरत पल
x
मुंबई: सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने सोशल मीडिया पर बीते समय के कुछ खास पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक शाम जब मशहूर अभिनेता शाहरुख खान उनके रेस्टोरेंट में आए थे तो वह उनके लिए जादुई पल था।
विकास खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि जब शाहरुख खान उनके रेस्टोरेंट 'बंगला' आए थे, तो वह उनके लिए बड़ा खूबसूरत पल था। शाहरुख एक छत के नीचे बैठे थे जो कांच से बनी थी, और चांद ठीक ऊपर दिख रहा था। यह देख ऐसा लग रहा था, जैसे वह खुशी से मुस्कुरा रहा हो। कैप्शन में विकास खन्ना ने लिखा कि शाहरुख उस वक्त बहुत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि दुनिया में भले ही अनगिनत रेस्टोरेंट हों, लेकिन 'बंगला' उन्हें कुछ खास लगा।
विकास खन्ना ने इस याद को फिर से ताजा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट की, जिसमें कांच की छत छोटे-छोटे फूल से ढकी नजर आ रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जब लाखों छोटे-छोटे फूल हमारी कांच की छत पर धीरे-धीरे गिरते हैं, तो उस पल कैसा महसूस होता है, इसे शब्दों में बयान करना बेहद मुश्किल है। हमारे रेस्टोरेंट के पास कोई पेड़ भी नहीं हैं, फिर भी हवा, सूरज, बारिश, गुरुत्वाकर्षण और भगवान जैसे खुद मिलकर यह जादू करवा रहे हैं।
विकास खन्ना ने आगे बताया कि शाहरुख ने उस वक्त कहा था, 'दुनिया में लाखों रेस्टोरेंट हैं, लेकिन 'बंगला' एक ही है। मेरे लिए यह एक ऐसी जगह है, जो हमें, हमारे माता-पिता और पूर्वजों को सम्मान देती है।''
विकास ने आगे कहा, ''शाहरुख की ये बातें सुनकर ऐसा लगा, जैसे पूरा ब्रह्मांड यह कह रहा हो कि ये जगह खास है। यह कोई आम जगह नहीं है, यह तो आस्था का एक जादुई अनुभव है। और मुझे पता है कि ऊपर कोई है, जो हमारे लिए यह जादू रच रहा है।'' बता दें कि इससे पहले 7 जुलाई को विकास खन्ना ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा उनके रेस्टोरेंट में आई थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story