मनोरंजन

कॉमेडियन की रसोई में बंदर की एंट्री...दही उठाकर भागा...देखे VIDEO

Admin2
7 March 2021 8:09 AM GMT
कॉमेडियन की रसोई में बंदर की एंट्री...दही उठाकर भागा...देखे VIDEO
x

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो उनकी रसोई का है। दरअसल, सुनील ग्रोवर की रसोई में एक बंदर आ गया है जो दही उठाकर भागा है। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बंदर दही ले गया। दरअसल, सुनील ग्रोवर की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैन्स का मनोरंजन करने के लिए वीडियोज पोस्ट करते हैं। इस बार उन्होंने यह बंदर के दही ले जाने वाला मजाकिया वीडियो शेयर किया है। इससे पहले सुनील ग्रोवर ऑरेंज जूस और छोले कुल्चे बेचते नजर आए थे।

सुनील ग्रोवर ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे और फिर ओटीटी तक पर अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। वैसे अपने शोज और फिल्मों आदि के साथ ही सुनील ग्रोवर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। फैन्स सुनील के पोस्ट्स को काफी पसंद करते हैं। सुनील ग्रोवर एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। इसके साथ ही सुनील हाल ही में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर सभी को इंप्रेस किया था। तांडव में सुनील ने 'गुरपाल' का किरदार निभाया था।


Next Story