मनोरंजन

Hatt Ja Samne Se.. गाने पर मोनालिसा का जलवा, शख्स को धाकड़ अंदाज में चखाया मजा

Rani Sahu
1 Dec 2021 12:46 PM GMT
Hatt Ja Samne Se.. गाने पर मोनालिसा का जलवा, शख्स को धाकड़ अंदाज में चखाया मजा
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) हमेशा ही अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) हमेशा ही अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। फैंस को अपनी हॉट अदाओं से कायल करने का वह एक मौका नहीं छोड़ती हैं। मोनालिसा अपने चाहने वालों के लिए आये दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं देखीं जाती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक Reel Video शेयर कर धमाल मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में मोनालिसा जबरदस्त ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा का अंदाज काबिले तारीफ है।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक्ट्रेस Hatt Ja Samne Se Teri Bhabhi Khadi Hai पर जलवे बिखेरती हुईं दिख रही हैं। अगर मोनालिसा के लुक्स की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी हैं। साड़ी में मोनालिसा का अंदाज देखते ही बन रहा है। मोनालिसा ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। मोनालिसा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा - गुंडी लग रही हूं क्या

वहीं, अगर दूसरे वीडियो की बात करें तो इसमें मोनालिसा काली और ग्रे कलर की साड़ी में ठुमके लगाती हुईं दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा खेत में खड़ी नजर आ रही हैं और अंग्रेजी गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में मोनालिसा का डांस देखते ही बन रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Next Story