मनोरंजन
मोनालिसा का नया वीडियो हुआ वायरल, साइकिल से शूट पर पहुंची एक्ट्रेस
Shubhra Nandy
2 Aug 2021 10:27 AM IST

x
मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं. बिग बॉस के बाद से उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव देखा गया है.
मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं. बिग बॉस के बाद से उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव देखा गया है. सोशल मीडिया पर आए दिनों मोनालिसा चर्चाओं में बनी रहती हैं. उनके ग्लैमरस फोटो और दिल को छू जाने वाले वीडियो आए दिनों वायरल होते ही रहते हैं. मोनालिसा के फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और एक्ट्रेस भी अपने फैंस को निराश होने का एक भी मौका नहीं देती हैं. हाल ही में भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वे ग्लैमरस नहीं बल्कि काफी क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है.
कुछ इस अंदाज में चलाई साइकिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा (Monalisa Video) साइकिल पर सवार होकर अपनी मंजिल पर पहुंचना चाह रही हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी मोनालिसा एक जगह से दूसरी जगह पर हिल तक नहीं पा रही हैं. साइकिल के पैडल पर पैर रखते ही उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. मोनालिसा पहली बार साइकिल चलाने की कोशिश कर रही थीं, और चाहकर भी उसमें सफल नहीं हो पाती हैं.
इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं मोनालिसा
बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वे हिंदी, ओडिया, तमिल, बंगाली और तेलुगु फिल्मों में अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं. मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. इतना ही नहीं मोनालिसा स्टार प्लस के शो 'नजर' में डायन के किरदार से फैंस का दिल जीत चुकी हैं. वर्तमान में वे टीवी शो 'नमक इश्क' का में दिखाई दे रही हैं.
Next Story





