मनोरंजन

मोनालिसा ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, PHOTOS में दिखा कातिलाना अंदाज

Shubhra Nandy
3 Jan 2021 12:13 PM IST
मोनालिसा ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, PHOTOS में दिखा कातिलाना अंदाज
x
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी रियलिटी शोज में भी काफी सक्रिय रही हैं. सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 10' में भी उन्होंने हिस्सा लिया था जहां बाद में उन्हें बेघर कर दिया गया था.

जनता से रिश्ता वेबडेसक |भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी रियलिटी शोज में भी काफी सक्रिय रही हैं. सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 10' में भी उन्होंने हिस्सा लिया था जहां बाद में उन्हें बेघर कर दिया गया था.अब एक बार फिर वो इस शो के मंच पर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी. हाल ही में कलर्स टीवी ने बिग बॉस 14 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया था जिसमें बताया गया कि मोनालिसा के साथ सनी लियोन, सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा इस शो पर दर्शकों का मनोरंजन करने नजर आएंगे.

मोनालिसा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की है जिसमें रेड कलर की आउटफिट में अपने बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं. इंटरनेट पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने लिखा, "2021 की मैं इससे बेहतर क्या शुरुआत कर सकती हूं. आज रात मुझे कलर्स टीवी पर देखें. बिग बॉस को धन्यवाद."

मोनालिसा एक बार फिर बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रही है लेकिन इस बार एक मेहमान के रूप में. एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा यहां घरवालों के साथ भी काफी मस्ती करती नजर आएंगी. भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अब टीवी पर भी फैंस को रिजाती दिखाई दे रही हैं.

Next Story