मनोरंजन

शादी के 7 साल बाद Monalisa देंगी गुड न्यूज

Rajesh
28 Aug 2024 2:06 PM GMT
शादी के 7 साल बाद Monalisa देंगी गुड न्यूज
x
Mumbai.मुंबई: भोजपुरी से लेकर टीवी और ओटीटी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की। इंडस्ट्री ने उन्हें नेम और फेम भरपूर दिया। साथ ही विक्रांत सिंह राजपूत के रूप में जीवन का साथी भी दिया। मोनालिसा ने भोजपुरी में 125 फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने टीवी की ओर रुख किया। यहां उन्होंने ‘नजर’ जैसे शोज में नेगेटिव भूमिका प्ले करके खूब नाम कमाया। फिर ओटीटी पर ‘रात्रि के यात्रि 2’ में नजर आईं। अब एक बार फिर से वो सीरियल ‘शमशान चंपा’ में ‘भूतनी’ का रोल प्ले कर रही हैं और खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं।
मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में तो रहती हैं लेकिन, उनकी निजी जिंदगी के चर्चे कम नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चाएं खूब रही हैं। लेकिन, उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत के साथ घर बसाया है। दोनों ने साल 2017 में ‘बिग बॉस’ के घर में शादी रचाई थी। विक्रांत और मोनालिसा शादी से पहले लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। इनकी शादी को सात साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फैंस उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर अक्सर सवाल करते रहते हैं। ऐसे में अब मोनालिसा ने खुद इसके बारे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात की है। नवभारत टाइम्स डिजिटल को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी फैमिली आगे बढ़ाना चाहती हैं। वो और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत इसके लिए काफी सीरियस हैं लेकिन, इन दिनों दोनों ही काम में काफी बिजी हैं। मोनालिसा ने कहा कि वो प्लान कर रही हैं और उम्मीद जताई कि जल्द ही कुछ अच्छी खबर देंगी।
भोजपुरी में वापसी की नहीं उम्मीद!
मोनालिसा के करियर में एक समय रहा था जब उन्होंने भोजपुरी की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया था। आलम ये था कि वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रही थीं। मगर पिछले कुछ सालों से वो इंडस्ट्री से दूर हैं और ओटीटी-टीवी पर एक्टिंग का दम दिखा रही हैं। ऐसे में जब उनसे इंटरव्यू में भोजपुरी में वापसी के लिए सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल ‘नजर’ करने के बाद से उनके पास वक्त ही नहीं है कि वो फिल्में कर सकें। ‘बिग बॉस 10’ के बाद वो लगातार टीवी शोज में बिजी हैं। उन्हें काफी अच्छे रोल भी मिल रहे हैं। इसलिए, अभी भोजपुरी फिल्मों में वापस जाना उनके लिए थोड़ी मुश्किल है।
Next Story